पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भिलाई ब्रदर्स रेलवे बिलासपुर का मैच ड्रा

भिलाई ब्रदर्स रेलवे बिलासपुर का मैच ड्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वैशालीनगर इलाके में मोहल्ला फुटबॉल का रोमांच शुरू हो चुका है। रात्रिकालीन फुटबॉल मैच देखने के लिए लोग उत्साहित है। स्पर्धा का उदघाटन विधायक विद्यारतन भसीन ने किया। टूर्नामेंट का पहला मैच जेसीबी भिलाई ब्रदर्स और बिलासपुर रेलवे के बीच खेला गया। इसमें बिलासपुर के सैंथिल ने मैच के 12वें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई।

भिलाई ब्रदर्स के सेलेंस्टियन ने मैच के 25वें और 41वें मिनट में गोल मारकर टीम को 2-1 से बढ़त दिलाई। मैच काफी टक्कर का हो गया, इसके बाद बिलासपुर ने बढ़त लेने की काफी कोशिश की और टीम के खिलाड़ी कामयाब रहें। 47 वें मिनट में बिलासपुर के मुरमु ने गोल करके 2-2 की बराबरी पर ला दिया और मैच टाई हो गया। दूसरा मैच वार्ड नं. 8 और वार्ड 19 के बीच खेला गया। इसमें वार्ड 8 के रूपम ने मैच के पहले ही मिनट में गोल दागा और टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। जवाबी हमला करते हुए वार्ड 13 के खिलाड़ी जितेंद्र ने 6वें मिनट में गोल करते हुए स्कोर 1-1 पर लाया। मैच के 11वें मिनट में वार्ड 8 के बाद रूपम के एक गोल की बदौलत स्कोर 2-2 की बराबरी पर ला दिया।

वार्ड 13 के खिलाड़ियों ने 35वें मिनट में पी. जॉय ने गोल मारा और मैच 3-2 से जीता। तीसरा मैच वार्ड 11बी और वार्ड 16बी के बीच खेला गया। इसमें वार्ड 16बी के रामा शंकर ने मैच के 8वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया।इसके बाद वार्ड 11बी के खिलाड़ियों ने आक्रमक खेल दिखाते हुए दिलबाग ने 16वें, 28वें और 33वें मिनट में किए गए गोल से स्काेर 3-1 कर दिया। दिलबाग ने टूर्नामेंट का पहला हैट्रिक गोल दागा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विद्यारतन भसीन ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इमानदार और अनुशासन से ही खेल मे जीत मिलती है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अनुशासन के साथ मैच खेलने के लिए कहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी अश्वनी महेंदू और विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी भीमसेन सेतपाल ने की।

ईमानदारी से मिलती है जीत: भसीन