सौंदर्यीकरण के लिए हुआ भूमिपूजन
भिलाई| वैशालीविधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं. 14 में विधायक विद्यारतन भसीन ने महात्मा गांधी दुर्गा मंच के पास पेविंग ब्लाक(भूमि पर टाइल्स) सौंदर्यीकरण का भूमिपूजन किया। भाजयुमो के मीडिया प्रभारी संतोष सचदेवा ने बताया कि पार्षद खूबचंद ढीर्री, त्रिलोचन मिया के सहयोग से यह कार्य पूर्ण होगा। लंबे समय से वार्ड में भूमि पर टाइल्स लगाने की मांग की जा रही थी, जिसे जनप्रतिनिधियों ने पूरा किया। यहां श्री जनता गणेशोत्सव समिति और जय माता दुर्गोत्सव समिति द्वारा साल भर विभिन्न आयोजन कराए जाते हैं। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष शिवराम केशरवानी, अमित सरकार, ओमप्रकाश वर्मा, सुरेंद्र सिंह, संतोष सचदेवा, धनपत केशरवानी, राजाराम जाधव, भूषण अधलक्खा, विजय भारतीय समेत अन्य मौजूद थे।