- Hindi News
- बच्चों में चिड़चिड़ापन की आदत कैसे दूर करें, माताओं ने जाना
बच्चों में चिड़चिड़ापन की आदत कैसे दूर करें, माताओं ने जाना
कृष्णा पब्लिक स्कूल के प्री प्रायमरी विंग में मदर्स वर्कशॉप हुआ। इसमें बच्चों द्वारा मां के प्रति समर्पण और प्रेम को दर्शाने वाले कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। वहीं दूसरी ओर विशेषज्ञों द्वारा माताओं की जिज्ञासा, जैसे बच्चों में सही आदतें डालना, टीवी, कंप्यूटर के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए कई टिप्स दिए गए। बदलते सामाजिक परिवेश में बच्चों में पनपने वाले चिड़चिड़ेपन और जिद्दीपन की आदतों से निजात पाने के उपायों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शंकरा हाॅस्पिटल के पीडियाट्रिशियन डॉ. राजेश शुक्ला थे। चेयरमैन एमएम त्रिपाठी, सीनियर प्रिंसिपल आनंद त्रिपाठी, प्रिंसिपल सविता त्रिपाठी, अर्चना मिश्रा, डायरेक्टर प्री प्रायमरी विंग स्नेहलता ने ऐसे आयोजनों की उपयोगिता और महत्ता की प्रशंसा की। कार्यक्रम को हेडमिस्ट्रेस प्री प्रायमरी विंग विनीता मैराल और टीचर्स के निर्देशन में बच्चों ने बखूबी प्रस्तुति दी।
केपीएस के प्री प्राइमरी विंग मेंे मदर्स वर्कशॉप में मौजूद अतिथि।