पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भिलाई. नई दिल्ली में प्रतिष्ठित विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार (वीआरपी) विजेता

भिलाई. नई दिल्ली में प्रतिष्ठित विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार (वीआरपी) विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई. नई दिल्ली में प्रतिष्ठित विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार (वीआरपी) विजेता कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इनमें 35 बीएसपी कर्मी है। जबकि सेल के 105 कर्मियों यह पुरस्कार प्राप्त हुआ। सेल चेयरमैन सीएस वर्मा सेल ने इसे सेल के लिए उपलब्धि बताया। उन्होंने एक बुकलेट सेलिब्रेटिंग फाइनेस्ट इनोवेटर्स इन सेल का विमोचन भी किया। कार्य निष्पादन वर्ष एवं वीआरपी के लिए 142 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 28 को पुरस्कृत किया गया। ये पुरस्कार 126 विजेताओं ने साझा किए। ये पुरस्कार सेल के पांच संयंत्रों, भिलाई इस्पात संयंत्र, बोकारो इस्पात संयंत्र, राउरकेला इस्पात संयंत्र, दुर्गापुर इस्पात संयंत्र और सेलम इस्पात संयंत्र में कार्यरत कर्मचारियों को दिए गए। प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कारों में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को दिए कुल 16 पुरस्कारों में से सेल ने 6 जीते थे। समारोह में मुख्य अतिथि इस्पात मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित इस्पात राज्य मंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद थे।

बीएसपी के 35 कर्मी विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित