- Hindi News
- मारूति मेगा कार्निवाल को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
मारूति मेगा कार्निवाल को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
भिलाई. गणपितमोटर्स की ओर से आयोजित मारूति मेगा कार्निवल को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऑफर का लाभ उठाते हुए ग्राहकों ने बुकिंग में काफी रूचि लिया है। सिविक सेंटर कला मंदिर एवं मानस भवन दुर्ग में ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही हैं। संचालक आनंद मध्यानी ने बताया कि मारूति के सभी मॉडल्स, टेस्ट ड्राइव एवं आकर्षक फायनेंस की व्यवस्था की गई है। वहीं कस्टमर अपनी पुरानी कार का सहीं मूल्यांकन और फ्री सर्विस चेकअप का लाभ ले रहे हैं। इस मौके पर बीएसपी कर्मचारियों के लिए 10 हजार रुपए का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं बुकिंग पर 5 हजार की कलाई घड़ी और डिलीवरी पर एक ग्राम सोने का सिक्का उपहार के तौर पर दिया जा रहा है। इसकी ग्राहकों ने काफी प्रशंसा की है।