पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसपी के एसएमएस 2 ने बनाया प्लेट उत्पादन का नया रिकॉर्ड

बीएसपी के एसएमएस-2 ने बनाया प्लेट उत्पादन का नया रिकॉर्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|भिलाई इस्पातसंयंत्र का स्टील मेल्टिंग शॉप-2 के कंटीन्युअस कास्टिंग शॉप में लगातार स्लैब कास्टर-6 ने नया राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित करते हुए सिंगल टंडिश में 35 हीट्स बनाए हैं। 24 एवं 25 सितंबर के दौरान कुल 4275 टन स्टील की कास्टिंग का रिकॉर्ड कायम करते हुए इसे लगातार 25 घंटे एवं 5 मिनट में पूरा किया गया। यह टंडिश स्लाइड गेट रिफ्रैक्टरी के तकनीकी उन्नयन से ही संभव हो सका है। इसके पूर्व का भी रिकार्ड बीएसपी के नाम था। 17 मार्च 2014 को 33 हीट्स के साथ 3971 टनेज के रिकॉर्ड को 23 घंटे 40 मिनट में पूरा किया गया था।