पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने का माध्यम बनेगा अभियान: सीईओ

जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने का माध्यम बनेगा अभियान: सीईओ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छभारत के लिए भारत सरकार द्वारा एक राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत सेल में भी “सेल स्वच्छता सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अभियान के उद्देश्यों को विस्तारित करने के लिए लोगों को जागरूक करने स्लोगन एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं वाकेथन आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का समापन 2 अक्टूबर को होगा।

मंगलवार को इस्पात भवन प्रांगण में सीईओ एस चन्द्रसेकरन ने भिलाई में सेल स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह अभियान हमारे जीवन की गुणवत्ता में और भी संपूर्ण सुधार करने का सशक्त माध्यम बनेगा। अभियान के दौरान 26 सितंबर को हिन्दी एवं अंग्रेजी में निबंध प्रतियोगिता, 27 सितंबर को संयंत्र/यूनिट स्तर पर बच्चों की पेंटिंग स्पर्धा, 29 सितंबर को संयंत्र/यूनिट स्तर पर शॉप फ्लोर में स्वच्छता अभियान स्पर्धा, ”स्वच्छ श्री” विजेता की घोषणा, निरीक्षण टीम का गठन, इन गतिविधियों का 6 महीने के बाद पुनर्मूल्यांकन। 30 सितंबर को संयंत्र/यूनिट स्तर पर स्वच्छ वाकेथन। एक अक्टूबर को स्वच्छ भारत एवं स्वच्छ सेल अभियान को संयंत्र/यूनिट स्तर पर जनसामान्य में जागरूकता लाना। दो अक्टूबर को सीईओ के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण एवं आयोजन का समापन एवं परिधीय क्षेत्र में साफ-सफाई अभियान को जारी रखना।

इस्पात भवन प्रांगण में सेल स्वच्छता अभियान की शुरुआत पर मौजूद सीईओ एस चंद्रसेकरन अन्य अफसर।