- Hindi News
- कल्याण कॉलेज की टीम पहुंची सेमीफाइनल में
कल्याण कॉलेज की टीम पहुंची सेमीफाइनल में
उच्चशिक्षा विभाग की सेक्टर स्तरीय अर्न्तमहाविद्यालयीन क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। आयोजक संस्था महाविद्यालय स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय हुडको है। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ हंसा शुक्ला थीं। वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी महमूद विशेष रूप से उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने को कहा। साथ ही शुभकामनाएं भी दी। पहला मैच सेंट थामस कालेज भिलाई एवं वैशाली नगर के मध्य खेला गया। जिसमें सेंट थामस की टीम 6 विकेट से विजयी रही। आशीष गुप्ता ने नाबाद 41 रन बनाए। दूसरे मैच में बेमेतरा की टीम ने 18 रनों से भिलाई-3 महाविद्यालय की टीम को हराया। तीसरे मैच में बालोद ने नवागढ़ को, चौथे मैच में स्वामी श्री स्वरूपानंद महाविद्यालय ने साईं महाविद्यालय को 9 विकेट से हराया। इस मैच में राहुल 19 रोहित ने 31 रन नाबाद बनाए। शंकराचार्य महाविद्यालय ने दल्ली राजहरा को 130 रन से हराया। कल्याण महाविद्यालय ने शा. महाविद्यालय बालोद को 126 रन से हराया। वहीं शा. विज्ञान महाविद्यालय की टीम ने सेंट थामस महाविद्यालय को 50 रनों से हराकर क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया।
पहले क्वाटर फाइनल में कल्याण महाविद्यालय की टीम ने टास जीतकर पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में इयान कास्टर के 43 रनों के सहारे 146 रन बनाए। इसके जवाब में शंकराचार्य महाविद्यालय की टीम 120 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस मैच में प्रांजल ने 6 विकेट लिए। इस तरह कल्याण महाविद्यालय की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैच रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय हुडको द्वारा आयोजित हो रहा है।