पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसपी कर्मचारियों की पिटाई पर बिफरा सीटू

बीएसपी कर्मचारियों की पिटाई पर बिफरा सीटू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आधार कार्ड शिविर में ड्यूटी पर तैनात बीएसपी कर्मी की पिटाई की घटना पर सीटू ने नाराजगी व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बीएसपी के ईडी पर्सनल एलटी शेरपा के नाम ज्ञापन में उन्होंने आधार कार्ड बनाने का काम में लगे सभी बीएसपी कर्मियों को वापस बुलाए जाने की मांग की है।

सीटू के मुताबिक घटना 19 सितंबर को कैंप 1 में 18 नंबर बाजार स्थित स्कूल में शाम सात बजे की है। शिविर में तैनात बीएसपी कर्मी एस गिरीश ने वहां मौजूद लोगों से लौटने की बात कहते हुए 20 सितंबर को सुबह 9 बजे आने कहा जिनका कार्ड नहीं बना था। इससे गुस्साए लोगों ने गाली गलौज करते हुए उन पर हमला बोल दिया। इस दौरान लोगों ने बीएसपी कर्मी की जमकर पिटाई की। साथ ही कर्मी के गले से सोने का चैन पर्स ले गए। जिसमें 10 हजार रुपए थे। मोबाइल भी तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग खड़े हुए।

बीएसपी के 64 कर्मी कर रहे ड्यूटी

शनिवारको सीटू ने ईडी शेरपा के नाम एक ज्ञापन में मांग की गई कि आधार कार्ड बनाने में लगे बीएसपी के सभी 64 कर्मचारियों को अविलंब आधार कार्ड डयूटी से मुक्त करवाया जाए। इसमें 16 कर्मी बीएसपी शिक्षा विभाग के हैं। सीटू का कहना है कि यह काम विधिक प्रावधानों के दायरे का भी नही है। प्रबंधन अपने कर्मियों को आधार कार्ड बनाने के काम से वापस बुलाए।