पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेमीफाइनल में पहुंची वार्ड 8 और 10 की टीमें

सेमीफाइनल में पहुंची वार्ड 8 और 10 की टीमें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई. सिटी क्लब द्वारा वैशाली नगर विधानसभा के अंतर्गत आयोजित सेवन साइड मोहल्ला फुटबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को दो मैच खेले गए।

जवार्ड 8 और 10 की टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। रात्रिकालीन स्पर्धा का पहला मैच वार्ड 10 25 के बीच खेला गया। शानदार प्रदर्शन करते हुए वार्ड 10 की टीम ने 5-0 से जीत हासिल की। दूसरे मैच में वार्ड 8 ने वार्ड 16 कोे 2-1 से जीत हासिल की। फाइनल मुकाबला 21 सितंबर को होगा। आयोजनकर्ता ललित मोहन ने बताया पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री रमशीला साहू होंगी। विशेष अतिथि पूर्व संसदीय सचिव विजय बघेल होंगे। अध्यक्षता विधायक विद्यारतन भसीन करेंगे।