पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिन्दी सप्ताह का हुआ समापन

हिन्दी सप्ताह का हुआ समापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई.स्वामी स्वरूपानंदसरस्वती कॉलेज एवं नेलसन कला सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित हिन्दी सप्ताह का समापन हुआ। मुख्य अतिथि पद्‌मश्री जेएम नेलसन ने कहा कि मैं मुंशी प्रेमचंद को सम्मान देता हूं, उनके साहित्य में भारतीय ग्रामीण जनजीवन जीवंत हुआ है। उन्होंने मदर टेरेसा का उदाहरण देते हुए बताया कि उन्होंने अपने जज्बे के साथ जो किया, वह अनुकरणीय है। उनके जैसे काम हम भी कर सकते हैं। जरूरत आत्मविश्वास इच्छा शक्ति जागृत करने की है। अध्यक्षता कर रहीं प्राचार्य डॉ हंसा शुक्ला ने कहा कि श्रेष्ठ कलाकार कभी नहीं कहते हैं, उनकी कलाएं बोलती हैं। आज प्रेमचंद साहित्य के माध्यम से जीवित हैं। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता वर्मा ने कहा कि हिंदी को जन-जन तक पहुंचाएं और शिक्षा रोजगार की भाषा बनाएं। विशेष अतिथि डॉ. प्रशांत कानस्कर थे। कोलॉज, स्लोगन, कार्टून, रंगोली, परिचर्चा के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। समापन सत्र में सोसायटी ने प्राचार्य हंसा शुक्ला को नारी शक्ति सम्मान दिया। उन्हें सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। विशेष रूप से डॉ. शीला शर्मा, डॉ. यशेश्वरी ध्रुव, शिवानी शर्मा, रजनी मुदलियार, मीना मिश्रा, आरती गुप्ता भी मौजूद थीं। संचालन आभार प्रदर्शन नीलम गांधी ने किया।