- Hindi News
- भिलाई|छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा ने श्रमिक नेता शंकर गुहा नियोगी का
भिलाई|छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा ने श्रमिक नेता शंकर गुहा नियोगी का
भिलाई|छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा ने श्रमिक नेता शंकर गुहा नियोगी का शहादत दिवस रविवार को मनाया। इसमें शामिल होने के लिए प्रदेशभर से श्रमिक, किसान आदि बड़ी संख्या में नियोगी चौक औद्योगिक क्षेत्र में एकत्र हुए। यहां से मोर्चा अध्यक्ष जनकलाल ठाकुर के नेतृत्व में नंदिनी रोड होते हुए पावर हाउस तक रैली निकाली। इसके बाद टेंपो स्टैंड में सभा हुई। सभा को श्री ठाकुर, बिसेलाल निषाद, बिसहत, धरमदास साहू, मेघदास वैष्णव, बसंत साहू, शेख अंसार, प्रेमनारायण वर्मा, गणेश राम चौधरी, राजेंद्र सायल संतोष दास, लीला बाई साहू आदि ने संबोधित किया। सभी ने नियोगी के संघर्ष को याद किया।
नियोगी को श्रमिकों ने किया याद