पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाज के शिक्षित लोगों को नहीं भूलने चाहिए अपने संस्कार : पैकरा

समाज के शिक्षित लोगों को नहीं भूलने चाहिए अपने संस्कार : पैकरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेहरू सांस्कृतिक भवन में हुआ समारोह। युवाओं को सही दिशा देने पर दिया गया जोर।

सिटीरिपोर्टर। भिलाई

सेक्टर-1के नेहरू सांस्कृतिक भवन में रविवार को अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ का एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन हुआ। परिसंघ के पांच राज्यों (छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और मध्यप्रदेश) के पदाधिकारी शामिल हुए। मुख्य अतिथि परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नई दिल्ली के सांसद डॉ. उदित राज थे। अध्यक्षता प्रदेश के गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने की।

मुख्य अतिथि डॉ. राज ने कहा कि सभी को संगठित होकर समाज का विकास करना होगा। हर व्यक्ति को राष्ट्र के बारे में विचार करना होगा। तभी देश का विकास होगा। श्री पैकरा ने कहा कि बिना शिक्षा के विकास संभव नहीं है। जो परिवार शिक्षित नहीं है, वह तरक्की नहीं कर सकता। शिक्षित लोगों को अपने संस्कार नहीं भूलने चाहिए, वे समाज को शिक्षित कर अपना कर्तव्य निभाए। समाज और देश के हित में ही काम करें। उन्होंने कहा कि आज के युवा भटक गए हैं। इसलिए सभी को मिलकर इस पीढ़ी को बचाना होगा। वैशालीनगर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा ने कहा कि जब अंग्रेज देश में आए थे। तब वेे ही हमें विभिन्न जाति में बांटकर चले गए। हम भी जाति में बंटते गए। यह दुर्भाग्य की बात है। हम सभी को संगठित होकर राष्ट्र निर्माण के बारे में सोचना होगा। सम्मेलन में परिसंघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल मेश्राम, बीएसपी के जीएम एल उमाकांत, ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष केडी प्रसाद, अधिवक्ता संघ की अध्यक्ष नीता जैन आदि मौजूद थे।

एचएससीएल रि स्ट्रक्चरिंग की मांग

एचएससीएलकर्मचारी यूनियन ने इस्पात राज्यमंत्री से एचएससीएल का रि स्ट्रक्चरिंग करने की मांग की। एचएससीएल के अधिकारियों, यूनियन प्रतिनिधियों कांट्रैक्टर एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से बताया कि कार्यरत हजारों कर्मियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पुनर्रोद्वार पैकेज दिया जाए। एचएससीएल को बीएसपी, राज्य केंद्र सरकार की योजनाओं में अधिक काम मिले।

एफएसएनएल का सेल में हो विलय

फेरोस्क्रेप वर्कर्स यूनियन (इंटक) ने सेल में विलय की मांग की है। इस्पात राज्यमंत्री विष्णु देव साय को सौंपे ज्ञापन में बताया गया कि ऐसा करने से सरकारी खर्च में बचत होगी। साथ ही एफएसएनएल के कुशल श्रमिकों मशीनरी का उपयोग सेल में किया जा सकेगा। महासचिव अरुण स