स्कूल में हुआ वार्षिक खेलकूद
भिलाई. बीएसपी इंग्लिश मीडियम मिडिल स्कूल सेक्टर-4 का वार्षिक खेलकूद हुआ। मुख्य अतिथि बीएसपी नगर सेवा विभाग हाउस लीज के वरिष्ठ प्रबंधक लक्ष्मण वावने ने छात्रों के खेलकूद एवं उससे पड़ने वाले प्रभावों के बारे में विचार रखे। इस दौरान विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। संचालन सरिता पिल्लई आभार प्रदर्शन सजिता राजेश ने किया। मौके पर प्राचार्य डॉ. डीपी शर्मा, प्रवीण विश्वकर्मा, कृष्णानंद राय आदि मौजूद थे।