पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीपीएस में ग्रामीण और शहरी जीवन एक तुलनात्मक अध्ययन पर प्रदर्शनी

डीपीएस में ग्रामीण और शहरी जीवन-एक तुलनात्मक अध्ययन पर प्रदर्शनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीपब्लिक स्कूल (डीपीएस) भिलाई में माध्यमिक क्लास के छात्रों ने ब्रिटिश काउंसिल स्कूल अवार्ड के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शनी लगाई। इसका विषय शैक्षणिक भ्रमण पर आधारित ‘ग्रामीण शहरी जीवन-एक तुलनात्मक अध्ययन’ था।

मुख्य अतिथि नगर निगम भिलाई के आयुक्त नरेंद्र कुमार दुग्गा थे। विशेष रूप से प्राचार्य परशांत वशिष्ठ भी मौजूद थे। उन्होंने छात्रों ने विषय पर भ्रमण-आधारित प्रोजेक्ट रिपोर्ट, फोटो एलबम, चित्र एवं वृत्त चित्र को सराहनीय संवेदनशील प्रयास बताया। उन्होंने उम्मीद जताई की कि इससे छात्रों को एक नई सोच और दिशा मिलेगी।

भविष्य में सुंदर, स्वच्छ, स्वस्थ, शिक्षित एवं प्रगतिशील ग्रामीण एवं शहरी जीवन के समन्वय की कल्पना को साकार रूप मिलेगा।

डीपीएस भिलाई के छात्रों ने ब्रिटिश काउंसिल स्कूल अवार्ड के तहत लगाई चित्र प्रदर्शनी।