पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाद विवाद: डीपीएस का दबदबा

वाद-विवाद: डीपीएस का दबदबा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई. श्रीशंकराचार्य विद्यालय हुडको मेंे शनिवार को मृत्युदंड अमानवीय है विषय पर अंतर शालेय वाद- विवाद स्पर्धा हुई। डीपीएस भिलाई के प्रतिभागियों ने पक्ष एवं विपक्ष में अपना मत रखकर सर्वाधिक अंक प्राप्त किए। डीपीएस भिलाई ने चल वैजयंती पर कब्जा किया। पक्ष में सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर-10 की राेली वर्मा प्रथम, श्री शंकराचार्य विद्यालय हुडको के नीलेश भोजक द्वितीय, डीपीएस भिलाई के विदुर सिंह तृतीय स्थान पर रहे। वहीं विपक्ष डीपीएस भिलाई के श्रेयस श्रीवास्तव प्रथम, डीपीएस दुर्ग की अनामिका सिंह द्वितीय रही।