- Hindi News
- डिजिटल तारामंडल आज भिलाई क्लब में दिखेगा
डिजिटल तारामंडल आज भिलाई क्लब में दिखेगा
भिलाई.ट्विनसिटी केस्कूली बच्चे रविवार को भिलाई क्लब में डिजिटल तारामंडल देखेंगे। इसके लिए छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा डिजिटल प्लेनेटोरियम शो कराया जा रहा है। कार्यक्रम दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक होगा। इसमें बच्चों को अस्थायी अंतरिक्ष थियेटर के माध्यम से ग्रह और उपग्रहों के बारे में बताया जाएगा। यह निशुल्क है, इसमें सरकारी प्राइवेट स्कूल के बच्चे अपने पैरेंट्स के साथ भाग ले सकते हैं।
प्लेनेटोरियम के कार्यक्रम समन्वयक सुशील शर्मा ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिक मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय के विशेष प्रयासों से यह कार्यक्रम हो रहा है। इससे पहले भिलाई में इस तरह का आयोजन नहीं हुआ था। शो में पहुंचे दर्शकों को यह एहसास होगा कि वे अंतरिक्ष में है। 3डी इफेक्ट से आकाशगंगा, मंदाकिनी, बिग-बैंग थ्योरी, ग्रहों की विशेषताएं और अन्य लेटेस्ट जानकारी दिखाई जाएगी। ऑडियो-वीडियो के विशेष इफेक्ट से थियेटर की लाइट बंद की जाएगी। तब दर्शकों को तारों सप्तऋषि, ध्रुव अन्य के बारे में बताया जाएगा। भारतीय धार्मिक और ज्योतिषीय परपंराओं के अनुसार जिन ज्योतिष राशियों और नक्षत्रों को मानते हैं, उसके वैज्ञानिक अंतरिक्ष आधार को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान छात्र सौरमंडल से परिचित होंगे। चंद्रग्रहण सूर्यग्रहण क्यों और कैसे होता है? इसे भी बताया जाएगा।