भिलाई। भिलाई नगर स्टेशन पर बुधवार को चलती ट्रेन से उतरने के चक्कर में सेक्टर-6 के हैप्पी आईटीआई कॉलेज के छात्र पी जगदीश की मौत हो गई। कॉलेज में सुबह 9.30 बजे विश्वकर्मा पूजा का कार्यक्रम था, जिसमें जगदीश शामिल होने वाला था। वह घर से कॉलेज जाने के लिए पावर हाउस स्टेशन में अमरकंटक एक्सप्रेस में बैठ गया। कोई भी एक्सप्रेस का स्टापेज भिलाई नगर स्टेशन में नहीं है। जब ट्रेन स्टेशन से गुजरी तो छात्र उतरने का प्रयास किया और वह कूद गया। इस चक्कर में सीधे ट्रेन के नीचे गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
स्टेशन में मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। छात्र के पास कॉलेज का आई कार्ड था, जिससे उसकी शिनाख्ती हुई। मौके पर कॉलेज का स्टाफ भी पहुंच गया। हैप्पी आईटीआई के डायरेक्टर हरमीत सचदेवा ने छात्र के पिता माधव राव को इसकी सूचना दी। पिता भी परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। इस दौरान उसका रो-रो कर बुरा हाल था।
बार-बार कहता था, ट्रेन से कॉलेज मत जा... घटना स्थल पर जगदीश के पिता माधव राव बिलखते हुए कहा कि मैं बार-बार कहता था कि ट्रेन से कॉलेज मत जा। इसके जगह ऑटो में ही चले जाता, तो आज ये दिन देखना नहीं पड़ता। जगदीश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
(पी जगदीश )