दिनभर छाए रहे बादल, उमस ने किया हलाकान
भिलाई। बुधवार काे दिनभर काले घने बादल छाए रहने के बाद शाम को उमस ने लोगों को परेशान किया। जबकि मंगलवार को शहर में अच्छी बारिश हुई थी। इससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि बुधवार को भी बारिश हो सकती है। बुधवार को ट्विनसिटी के कुछ हिस्सों में खंड वर्षा हुई।
मौसम विभाग के विज्ञानियों की माने तो बंगाल की खाड़ी और आंध्रप्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे बारिश की संभावना बनी हुई है। दिनभर बादल छाए रहेंगे और शाम को उमस भी हो सकती है। इधर मौसम में हुए उतार-चढ़ाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर दिख रहा है। शहर के प्राइवेट सरकारी अस्पतालों में सर्दी-खांसी और बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। मच्छर भी इस सीजन में ज्यादा पनपते हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट किया है।
अब बारिश की उम्मीद धीरे-धीरे क्षीण होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 10 अक्टूबर से मानसून का लौटना शुरू हो जाएगा।
10 अक्टूबर से मानसून की विदाई : प्रदेश में 10 अक्टूबर तक मानसून सक्रिय रहेगा। इसके बाद विदाई हो सकती है। ऐसा मौसम विभाग के विज्ञानियों का अनुमान है। इस बार मानसून देरी से आया, इसलिए बारिश भी लंबे समय तक होगी। विज्ञानियों ने यह भी अनुमान लगाया है कि इस बार ठंड का एहसास कम होगा। क्योंकि जिले में औसत बारिश हुई है।