ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
शहरके साक्षरता चौक पर गुरुवार को सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त देर रात तक नहीं हो पाई। शव को जिला अस्पताल के मरच्यूरी में रखा गया है। घटना दोपहर चार बजे की है। युवक दुर्ग से रायपुर की ओर जा रहा था। तभी पीछे से ट्रक(डब्ल्यूबी सी 1956) ने ठोकर मारी और बाइक ट्रक के अंदर घुस गई। युवक ट्रक के सामने चक्के में गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हुई। लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी और ट्रक चालक को पकड़ा। हादसे से लोग आक्रोशित हो गए और उसकी जमकर धुनाई की। लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ भी किया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक मृतक का नाम श्रीचंद बताया जा रहा है। वह रायपुर का रहने वाला है। रुपए के लेन-देन के काम से वह भिलाई आया हुआ था, लेकिन इसकी पुष्टि पुलिस ने भी नहीं की है। छावनी थाना प्रभारी एलेक्जेंडर किरू ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है।
हादसेके बाद ट्रैफिक जाम: हादसेके बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ की। इससे ट्रैफिक जाम हो गया। पुलिस की टीम पहुंची और 20 मिनट बाद तक लोगों को सड़क से हटाया। इससे दोनों रूट की गाड़ियां खड़ी रहीं। पावर हाउस तक इसका प्रभाव देखने को मिला।
फूट पड़ा गुस्सा, ड्राइवर को सीट से उतार कर पीटा, ट्रक में तोड़फोड़
बाइक ट्रक के पहिए के नीचे। बड़ी मुश्किल से निकाला।
लोगों की मार से ड्राइवर को बचाने डंडा दिखाता पुलिसकर्मी।
साक्षरता चौक पर ड्राइवर की पिटाई करते आक्रोशित लोग। ट्रक के सामने का कांच भी तोड़ दिया गया।