पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुर्ग भिलाई में एक भी ’सम्मानित ग्राहक’ नहीं, हां बनना सब चाहते हैं

दुर्ग भिलाई में एक भी ’सम्मानित ग्राहक’ नहीं, हां बनना सब चाहते हैं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग। नरेंद्र मोदी की सरकार ने आदर्श स्थापित करने एक कदम उठाया है। उन्होंने देशभर में अमीर आर्थिक रूप से सक्षम गैस उपभोक्ताओं से आह्वान किया है कि वे सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर लें। केंद्रीय पेट्रोलिंग मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पहल की और अपने सांसद विधायकों को भी इसके लिए प्रेरित करना शुरू किया। हालांकि दुर्ग जिले के विधायकों मंत्री को इसकी जानकारी नहीं है। भाजपा या सरकार ने कोई सर्कुलर जारी नहीं किया है ताकि देशभर के जनप्रतिनिधि इस पर तत्काल फैसला ले सकें। पर जिले के जनप्रतिनिधियों ने ‘सम्मानित ग्राहक’ के आह्वान की तारीफ की। सब चाहते हैं कि योजना का व्यापक प्रसार हो तो हर सक्षम उपभोक्ता सब्सिडी वाला सिलेंडर छोड़ने को तैयार हो जाएगा।
मंत्रियों और विधायकों ने कहा - अब जरूर गैस सब्सिडी लेना छोड़ देंगे

नहीं थी ऐसी योजना की जानकारी, सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर हमें नहीं चाहिए
''इस नियम की मुझे अभी तक जानकारी नहीं थी। अगर ऐसा है तो यह अच्छी बात है। मैं पता करता हूं कि कनेक्शन किसके नाम से है। मैं अब सब्सिडी नहीं लूंगा। '' अरुणवोरा, विधायक,दुर्ग शहर विधानसभा

'' मुझे याद नहीं है, कनेक्शन है कि नहीं, यदि नरेंद्र मोदी का आदेश है तो उसका पालन किया जाएगा। यदि मेरे नाम से गैस कनेक्शन होगा तो मैं भी सब्सिडी वाला सिलेंडर समर्पित कर दूंगा।” प्रेमप्रकाश पांडेय, राजस्वमंत्री।

'' इस बारे में कोई दस्तावेज लोकसभा से नहीं मिला है। वैसे योजना है तो सब्सिडी छोड़ने में कोई हर्ज नहीं है।” ताम्रध्वजसाहू, सांसद
'' हम लोगों का संयुक्त परिवार है इसलिए मुझे पता नहीं कि मेरे नाम से गैस कनेक्शन है कि नहीं। मैं छोड़ दूंगा।” लाभचंदबाफना, विधायक,साजा।
'' मैं जब गुरुजी था तब लिया था। पता करता हूं, शायद मैंने एक कनेक्शन बंद करवा दिया हूं। फिर भी पता करता हूं यदि कनेक्शन होगा तो सब्सिडी सिलेंडर लेना बंद कर दूंगा।” सांवलाराम डाहरे, विधायक।
'' पार्टी का आदेश आएगा तो सब्सिडी सिलेंडर छोड़ देंगे वैसे मेरे नाम से गैस कनेक्शन है या नहीं, पता नहीं है, शायद मेरी पत्नी के नाम पर होगा। वैसे यह अच्छी योजना है।” डॉ.शिव कुमार तमेर, महापौर,दुर्ग ।
''मेरे पति के नाम से गैस कनेक्शन है, मुझे योजना की जानकारी नहीं है, यदि ऐसा है तो सब्सिडी छोड़ सकती हूं।” निर्मला यादव, महापौर।
'' मेरे नाम से गैस कनेक्शन नहीं है मेरी पत्नी के नाम पर है। मुझे पता नहीं है, अब सब्सिडी वाला सिलेंडर छोड़ दूंगा।” विद्यारतन भसीन, विधायक,वै.न.


किसी ने नहीं दिया आवेदन
इंडेनगैस के अस्सिटेंट मैनेजर नीमेश देशमुख का कहना है कि अब तक किसी ने सब्सिडी छोड़ने के लिए आवेदन नहीं दिया है। देव इंद्रास इंडेन गैस एजेंसी के संचालक सुधीर सोनी का कहना है कि उनके पास अभी करीब 23 हजार उपभोक्ता हैं पर अभी किसी ने सब्सिडी छोड़ने आवेदन नहीं दिया है। एक साल में बचानी है एक करोड़ लोगों को सब्सिडी ,
अब अलर्ट । केंद्र सरकार ने सिलेंडर की सब्सिडी छोड़ने के लिए जुलाई में आह्वान किया है। सब्सिडी छोड़ने वाले को सम्मानित ग्राहक घोषित किया जाएगा। एक साल में एक करोड़ लोगों को सम्मानित ग्राहक बनाने का लक्ष्य है। गैस कंपनियों ने अपने पोर्टल पर फॉर्म भी अपलोड कर रखा है। इस योजना को प्रचारित नहीं किया गया है शायद यही कारण है कि लोगों को यहां तक जनप्रतिनिधियों को भी जानकारी नहीं है।

केंद्र सरकार ने गैस सब्सिडी को लेकर जुलाई में किया था आह्वान कि जनप्रतिनिधियों और अन्य सक्षम लोगों को नहीं लेना चाहिए, हमारे यहां यह किसी को नहीं पता ।