पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब डेंटल की पढ़ाई हो गई महंगी

अब डेंटल की पढ़ाई हो गई महंगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई| डेंटलकॉलेजों की फीस को लेकर बुधवार को एएफआरसी (एडमिशन एंड फीस रेगुलेटरी कमेटी) की बैठक रायपुर में हुई। बैठक में डेंटल कॉलेजों की फीस बढ़ाने पर सहमति हुई।

डेंटल की पढ़ाई करने वाले छात्रों को प्रतिवर्ष अब 37 हजार 500 रुपए अतिरिक्त देने होंगे। दुर्ग जिले के दो डेंटल कॉलेज मैत्री और रूंगटा में फीस बढ़ गई है। अब मैत्री डेंटल कॉलेज की फीस 3 लाख 87 हजार और रूंगटा की फीस 4 लाख 2 हजार रुपए हो गई है।

यह निर्णय इसी सत्र से लागू होगा। जो छात्र फीस भर चुके हैं उन्हें डिफरेंस अमाउंट का भुगतान करना पड़ेगा।