- Hindi News
- सीएसवीटीयू: नए प्रोजेक्ट पर नई काउंसिल लगाएगी मुहर
सीएसवीटीयू: नए प्रोजेक्ट पर नई काउंसिल लगाएगी मुहर
छत्तीसगढ़स्वामी विवेकानंद टेक्नीकल यूनिवर्सिटी के नए प्रोजेक्ट पर अब नई एकेडमिक एक्जीक्यूटिव काउंसिल की मुहर लगेगी। यह काउंसिल जल्द ही शासन द्वारा बनाई जाएगी। काउंसिल के सदस्यों के नाम के लिए चर्चा चल रही है। इस काउंसिल में 32 मेंबर की जगह अब सिर्फ 12 ही होंगे। 20 सदस्यों को बाहर कर दिया जाएगा।
इसमें टेक्नीकल डिपार्टमेंट, हायर एजुकेशन, सीएसवीटीयू के वीसी नॉमिनी, फाइनेंस डिपार्टमेंट के डायरेक्टर सेक्रेटरी सदस्य होंगे। इसके अलावा दो विधायक की जगह एक को शामिल किया जाएगा। इससे पहले काउंसिल में प्राइवेट कॉलेजों के डीन सदस्य के रूप में हुआ करते थे।
शासन जल्द निर्णय लेगा
सब्जेक्ट एक्सपर्ट काउंसिल : इसकमेटी में सीनियर रैंक के डीन प्रोफेसर सदस्य होते हैं। प्राइवेट कॉलेज के प्रोफेसरों का इसमें वर्चस्व है। पीएचडी के सिलेबस, नामांकन संबंधित यही करते हैं।
बोर्डआॅफ स्टडी : परीक्षाओंमें पेपर की जांच, सिलेबस डिजाइन, पेपर सेट करना समेत अन्य एग्जाम के काम।
डीनकमेटी : प्रमुखकार्य हरेक ब्रांच की मॉनीटरिंग करना। हरेक ब्रांच के लिए अलग से डीन होते हैं। पेपर की जांच, रिजल्ट आउट करने का काम।
एकेडमिककाउंसिल : सीएसवीटीयूकी साल भर में क्या-क्या गतिविधियां होंगी। यह निर्णय यही लेते हैं। यहां से एप्रूवल होने के बाद मामला एक्जीक्यूटिव काउंसिल को जाता है।
एक्जीक्यूटिवकाउंसिल : इसकाउंसिल में पहले 32 सदस्य होते थे, अब इसमें 12 होंगे। काउंसिल के सदस्य सीएसवीटीयू या कॉलेजों से संबंधित सारे फैसले कर सकते हैं। यहां मान्यता देना, रद्द करना, सिलेबस में बदलाव अन्य कार्य पर फैसला करने का अधिकार है।
{सीएसवीटीयू की नई बिल्डिंग के लिए फंड। {यूनिवर्सिटी का सिलेबस। {ऐसे कॉलेज, जिन्होंने बंद करने के लिए आवेदन दिया है, उस पर निर्णय। {यूनिवर्सिटी को प्रोटेक्शन {एग्जाम का पैटर्न बदलने के लिए। {स्टूडेंट्स का डेवलपमेंट कैसे हो।
इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर नई काउंसिल करेगी फैसला
^सीएसवीटीयू की एकेडमिक और एक्जीक्यूटिव काउंसिल के मेंबरों की संख्या कम होगी। यह राजपत्र में भी प्रकाशित हो चुका है। इसके लिए ऑर्डिनेंस में सुधार भी किए गए हैं। सदस्यों के नाम तय नहीं हुए हैं। नए कार्यों पर नई काउंसिल निर्णय लेगी।” -जीआर साहू,रजिस्ट्रार,सीएसवीटीयू
ये काउंसिल होते हैं सीएसवीटीयू के अंदर, जानिए- क्या हैं