पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यवसाय के लिए 11 स्व सहायता समूहों सहित 16 हितग्राहियों को लोन वितरित

व्यवसाय के लिए 11 स्व सहायता समूहों सहित 16 हितग्राहियों को लोन वितरित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग|छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक और नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में सिकोलाभाठा शाखा में महिला जागरूकता एवं स्वसहायता शिविर लगाया गया। मुख्य अतिथि ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक सीएस मिश्रा थे। अध्यक्षता नाबार्ड की जिला विकास अधिकारी दीपीका मायखों ने की। 11 सहायत समूहों और अन्य व्यवसाय के लिए 5 हितग्राहियों को ऋण का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि सीएस मिश्रा ने समूहों के सभी सदस्यों को बैंक से अधिकाधिक लाभ लेने और महिला सशक्तिकरण के माध्यम से समाज की मुख्य धारा में जुड़ने की बात कही। उन्होंने बताया कि हर हाथ में काम, हर खेत में हरियाली और गरीबों को मकान देना बैंक का उद्देश्य है। नाबार्ड की दीपिका मायखो ने महिलाओं को बैंक से जुड़ने और सहकारिता की भावना के साथ काम करने कहा।