- Hindi News
- वेटनरी कॉलेज में तीन दिवसीय सेमिनार 11 से, कृषि पशुपालन मंत्री होंगे शामिल
वेटनरी कॉलेज में तीन दिवसीय सेमिनार 11 से, कृषि पशुपालन मंत्री होंगे शामिल
दुर्ग|पशु चिकित्साएवं पशुपालन महाविद्यालय अंजोरा में इंडियन एसोसिएशन ऑफ वेटनरी एनॉटामिस्ट के 24 एनुअल कन्वेशन एवं रीसेन्ट कान्सेप्ट एडं एपलीकेशन ऑफ वेटनरी ऐनाटामी फॉर इम्प्रूवमेंट ऑफ लाइव स्टाक हेल्थ एडं प्रोडशन विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी 11 से 13 फरवरी के बीच होगी। मुख्य अतिथि कृषि पशुपालन मंत्री बृृजमोहन अग्रवाल होंगे। उद्घाटन समारोह में मंत्री रमशीला साहू, कृषि उत्पाद आयुक्त अजय सिंह, भारतीय पशु चिकित्सका परिषद के अध्यक्ष डॉ. उमेश चन्द्र मिश्र शामिल होंगे। सेमिनार में नौ तकनीकी सत्रों के दौरान देश के विभिन्न प्रांतों से आए दो सौ विशेषज्ञ अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। शोध पत्रों को समिति द्वारा चयन के बाद विभिन्न अवार्ड दिए जाएंगे। कार्यक्रम के संयोजक सचिव डा. एसपी इंगोले होंगे। सेमिनार में वेटनरी एनाटामी के सौ से अधिक विशेषज्ञ शामिल होंगे।