- Hindi News
- वेटलिफ्टिंग में जय हनुमान व्यायाम शाला ने मारी बाजी
वेटलिफ्टिंग में जय हनुमान व्यायाम शाला ने मारी बाजी
अजनेयराव, दिनेश शर्मा और ललित ताम्रकार की स्मृति में वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता और बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता रविवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सिकाेलाभाठा में हुई।
जिसमें नगर के विभिन्न व्यायाम शाला और जीम के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें जय हनुमान व्यायाम शाला प्रथम, गैलेक्सी जीम द्वितीय और बारबारियन बुल्स जीम संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही। आयोजन समिति के सचिव उदय कुमार वाल्मिकी ने बताया कि पॉवर लिफ्टिंग की प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चली। जिसमें 52 किलोग्राम वजन समूह में अनिल यादव, 56 किलोग्राम में मोहन पटेल, 59 किलोग्राम में अभिषेक टंडन, 67 किग्रा में पूनम चंद निषाद, 75 पुरुषोत्तम साहू, 82 किग्रा में संजय गुप्ता और 82 से अधिक में खगेश कालेश्वर विजेता रहे। इसी प्रकार शाम 5 बजे से जिला स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जो देर रात तक चलता रहा। जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मिस्टर दुर्ग का खिताब दिया जाएगा। वहीं प्रत्येक वजन समूह में प्रथम के साथ द्वितीय तृतीय स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार और मेडल दे कर सम्मानित भी किया गया।
दुर्ग विधानसभा स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता सिकोलभाठा में हुई। वेट उठाते लिफ्टर।