- Hindi News
- विधायक वोरा ने किया देवांगन के साहित्य का विमोचन
विधायक वोरा ने किया देवांगन के साहित्य का विमोचन
दुर्ग|वरिष्ठ साहित्यकारललित देवांगन की दसवीं कृति लेख संग्रह भावना का विमोचन रविवार को विधायक अरुण वोरा ने किया। विधायक ने कहा कि ललित की पहली और दूसरी कविता संग्रह पड़ाव इंद्रधनुष का विमोचन करने का सौभाग्य भी उन्हें ही प्राप्त हुआ था। उनकी सभी कृति पठनीय रहती है। विशेष अतिथि मोतीलाल देवांगन ने ललित को बहुमुखी प्रतिभा का धनी बताया। वे एक सामाजिक कार्यकर्ता के साथ अच्छे कलाकार भी हैं। नाट्य विधा के साथ उनकी स्पोर्ट्स में भी रुचि रही है। मौके पर ममता देवांगन, नीलकंठ देवांगन, रामानंद देवांगन, लक्ष्मी राजपूत, दीपक चंद्राकर आदि उपस्थित थे।