पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लइका मड़ई में बच्चों ने लगाई ईमानदारी की दुकान

लइका मड़ई में बच्चों ने लगाई ईमानदारी की दुकान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग|शासकीय बालकपूर्व माध्यमिक शाला कुथरेल में शनिवार को लइका मड़ई का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यार्थियों ने गुपचुप, चाट, पोहा, गुलाब जामुन आदि के स्टाल लगाए। इसके अलावा एक ईमानदारी की दुकान भी लगाई गई। जिसमें कोई भी बच्चा एक रुपए डालकर एक चॉकलेट निकाल सकता था। बताया जा रहा है कि विद्यार्थियों ने पूरी ईमानदारी के साथ इसका पालन भी किया। साथ ही पौधे भी रोपे गए। जिसमें विद्यार्थियों ने मिलजुल कर ज्यामिति आकृति देते हुए पौधे रोपे। शाला नायक गोविंदा और शिक्षक विवेकानंद दिल्लीवार ने विज्ञान से संबंधित जादू का प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधान पाठक रोहित कुमार आदि उपस्थित थे।