- Hindi News
- वार्ड विकास के लिए पार्षद ने की विधायक और सांसद से डिमांड
वार्ड विकास के लिए पार्षद ने की विधायक और सांसद से डिमांड
दुर्ग|वार्ड-16 कर्मचारीनगर के पार्षद डी प्रकाश ने वार्ड विकास के लिए विभिन्न कार्य कराए जाने की मांग निगम से की है। उन्होंने इस संबंध में ज्ञापन विधायक सांसद को भी सौंपा। पार्षद के मुताबिक वार्ड के सिकोलाभाठा स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण, मुख्य सड़क पर नाली निर्माण, कर्मचारी नगर के उद्यान का उन्नयन, जयंती नगर में सड़क निर्माण, नालियों का निर्माण, उरला माइनर की सफाई, पटरीपार में कृषि उपज मंडी के पास मुक्तिधाम, पुलिस चौकी खोलने, खस्ताहाल पुलिया का संधारण सड़क का चौड़ीकरण, पेयजल की जरूरत है। पार्षद ने कहा कि वार्ड में विकास के लिए 40 लाख रुपए की सांसद मोतीलाल वोरा निधि से उपलब्ध कराए गए हैं।