खोदी सड़क, अफसर नहीं दे रहे हैं ध्यान
प्रमुखसड़कों की मनमर्जी से खुदाई हो रही है और प्रशासन आंखें बंद करके बैठा है। चाहे टेलीफोन कंपनियां हो या फिर आम जनता जहां चाहे अपनी सहुलियत के लिए गड्ढे खोद रहे हैं। जिसके कारण आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। इसके बाद भी पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के अधिकारियों को ये गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे हैं। हमेशा की तरह दोनों विभाग एक दूसरे पर मामले को टालने में लगे हुए हैं।
कचहरी चौक से इंदिरा मार्केट व्यस्त मार्ग पर मजार के सामने वाली सड़क दस दिनों से खुदी हुई है। बताया जा रहा कि सड़क के नीचे से गई नाली जाम होने के कारण आसपास के व्यापारियों ने दस दिनों पहले गड्ढा खुदवा कर पाइपलाइन की सफाई करवाई थी। इसके बाद गड्ढे को खुला छोड़ दिया गया है। आसपास के दुकानदारों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बाद भी निगम ने पाइपलाइन की सफाई नहीं करवाई। इस कारण उन्हें ही यह कार्य अपने खर्च पर करवाना पड़ा। इसकी जानकारी निगम को दी तो उन्होंने पीडब्ल्यूडी की सड़क होना बताया और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने सफाई की जिम्मेदारी निगम की बताकर पल्ला झाड़ लिया। अब दस दिन से स्थिति जस की तस है। व्यापरियों का कहना है कि यदि गड्ढा भी हम पटवाएंगे तो निगम क्या करेगा।
ठीक से नहीं पाटी रोड
निगमकार्यालय से जेल चौक सड़क को उतई टैंपो स्टैंड के पास टेलीफोन कंपनी ने केबल बिछाया है। उसने सड़क को खोद दिया है लेकिन उसे सही तरीके से पाटा नहीं गया है।
राेज दुर्घटनाएं
मजारके सामने दुकान लगाने वाले खान ने बताया कि इसकी वजह से सड़क संकरी हो गई है। रोज कोई कोई वाहन चालक ओवरटेक करने के चक्कर में गड्ढे में गिर जाता है।
^मुझे मजार के सामने के गड्ढे के बारे में जानकारी नहीं है। ऐसा है तो गलत है। बिना अनुमति के लोगों को सड़क नहीं खोदनी चाहिए। मैं कल ही अधिकारियों से इसे दिखवाता हूं।\\\'\\\' एसएसमांझी कार्यपालनयंत्री, पीडब्ल्यूडी
^मजार के सामने वाली सड़क पीडब्ल्यूडी की है। मैंने वह गड्ढा देखा है और इसकी जानकारी पीडब्ल्यूडी को दे दी है। उन्होंने जल्द ही इसे बनवाने की बात कही है।\\\'\\\' एसकेसुंदरानी, आयुक्त,नगर निगम
मजार के पास पेट्रोल पंप के सामने नाली के लिए सड़क खोदकर छोड़ी।