पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चौकी प्रभारी देवशरण की बाइक थाने से चोरी

चौकी प्रभारी देवशरण की बाइक थाने से चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेवरासिरसा पुलिस चौकी के प्रभारी एसआई देवशरण सिंह की बाइक 6 फरवरी को कोतवाली थाना परिसर से चोरी हो गई। बाइक का अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस के ही अनुसार सिंह 6 फरवरी को एक मामले की पेशी में कोर्ट आए थे। इससे पहले उन्होंने अपनी बाइक पैशन प्लस सीजी 05 2723 कोतवाली थाने में खडी की थी। लौटे तो बाइक नहीं थी। उन्होंने सोचा कि कोई पुलिस कर्मी ले गया होगा। उन्होंने कोतवाली स्टाफ के कुछ लोगों को इसकी जानकारी दी और चले गए। लेकिन आज तक तो बाइक का पता चला और जाने वाले का। उन्होंने इस घटना का पुष्टि की है, पर अभी भी वे कह रहे हैं कि कोई ले गया होगा। ले आएगा। छुट्टी से लौटने के बाद ही देखेंगे कि क्या करना है। कोतवाली के फिलहाल प्रभारी एसआई बिसेन इस घटना से अनभिज्ञता जाहिर कर रहे हैं।