- Hindi News
- अंजोरा के शासकीय स्कूल के बच्चों को क्राफ्ट प्रशिक्षण दिया
अंजोरा के शासकीय स्कूल के बच्चों को क्राफ्ट प्रशिक्षण दिया
दुर्ग|शासकीय प्राथमिकशाला अंजोरा में शनिवार को लइका मंडई का आयोजन किया गया। इस आयोजन में अपोलो कॉलेज अंजोरा के क्राफ्ट प्रभारी राखी शर्मा और उनके साथियों ने स्कूल के बच्चों को क्रॉफ्ट बनाना सिखाया। इस प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को मिट्टी के शिल्प वेस्ट मटेरियल से उपयोगी चीज बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। साथ हीं मेंहदी, रंगोली की प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। अध्यक्षता शाला प्राचार्य कल्याणी शर्मा की और कार्यक्रम का संचालन शिवनारायण देवांगन ने किया।