- Hindi News
- निकाय, पंचायत चुनाव में बेहतर काम करने वाले सम्मानित
निकाय, पंचायत चुनाव में बेहतर काम करने वाले सम्मानित
जिलेके निकाय त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के बेहतर निष्पादन के लिए कलेक्टर आर शंगीता प्रेक्षक एम गोविंद ने कर्मचारियों को सम्मानित किया। निर्वाचन कार्यालय में इन कर्मियों ने कई बार लगातार 24 घंटे तक ड्यूटी की गई। इसके परिणामस्वरूप उप निर्वाचन अधिकारी संजय दीवान ने उन्हें सम्मानित करने की अनुशंसा की। इसके बात उन्हें सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में आरडी चतुर्वेदी, केएस बघेल, पीके पांडेय, केके मिश्रा, चंद्रपाल हरमुख, आकाश महेश्वरी, अतीत मिश्रा, नंदलाल ध्रुव, सुनील सोनी, आशीष यादव, उत्तम साहू, भगवानी राम ठाकुर, चंद्रशेखर रात्रे, बीघनराम जंघेल, केके देवांगन, धर्मेंद्र जालान, नागेश्वर जंघेल, अश्वनी ध्रुव शामिल हैं।
निर्वाचितसदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित : जिलापंचायत चुनाव में चुने गए जनप्रतिनिधियों को कलेक्टोरेट में प्रमाण पत्र वितरित किया गया। सीईओ जेपी पाठक ने निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र का वितरित किया। इनमें राकेश ठाकुर, पुनीता ठाकुर, जयश्री वर्मा एवं संतोष कुमार को प्रमाण पत्र दिया गया। मौके पर संयुक्त कलेक्टर संजय दीवान आदि मौजूद थे।
कलेक्टर आर शंगीता ने किया सम्मानित।