- Hindi News
- जिल के 7 स्वास्थ्य केंद्रों में खुलेंगे ब्लड स्टोरेज सेंटर
जिल के 7 स्वास्थ्य केंद्रों में खुलेंगे ब्लड स्टोरेज सेंटर
दुर्ग|जिले केग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को अब ब्लड के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। आने वाले समय में उनके गांव के आसपास ही ब्लड उपलब्ध होगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले के सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतई, पाटन, निकुम, झींट, कुम्हारी, अहिवारा बोरी में यह सुविधा शुरू होगी। धमधा में यह सुविधा पहले से उपलब्ध है। प्रत्येक केंद्र के लिए पांच लाख रुपए ब्लड स्टोरेज सेंटर के लिए मंजूर किए गए हैं।
दुर्ग सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्र में सिकलिन बीमारी एक बड़ी समस्या है। महिलाओं में यह अक्सर होता है। इस बीमारी में लगातार ब्लड की कमी होती है। प्रसव के समय इस बीमारी से पीड़ित महिलाओं को ब्लड की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा एनीमिया की शिकायत वाले मरीजों को भी जरूरत होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक इसे लेकर कोई इंतजाम नहीं रहे। अब शासन स्तर पर इसकी सुध ली गई है। प्रत्येक केंद्र में ब्लड स्टोरेज के लिए डीप फ्रीजर की व्यवस्था होगी। इसके अलावा अधिकतम 50 पैकेट तक ब्लड रखने की व्यवस्था रहेगी। ताकि जरूरत के हिसाब से मरीजों को इसे उपलब्ध कराया जा सके। प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही इस पर काम शुरू होगा। ब्लड स्टोरेज सेंटर खुलने के लोगों को ब्लड के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। लोगों को आसानी से ब्लड मिल सकेगा।