पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब सेवानिवृत्ति के बाद भी ले सकेंगे पदोन्नति का लाभ

अब सेवानिवृत्ति के बाद भी ले सकेंगे पदोन्नति का लाभ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग|डिपार्टमेंटल प्रमोशनकमेटी की लेटलतीफी के कारण प्रमोशन वंचित रह गए कर्मचारियों को अब रिटायमेंट के बाद भी पदोन्नति का लाभ दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग ने केंद्र सरकार के सभी विभागों से सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों और अधिकारियों को इसका लाभ देने सुनिश्चित करने कहा है।

उल्लेखनीय है कि केबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी को ज्ञात हुआ है कि केंद्र सरकार के अधीन कई विभागों में डिपार्टमेंट प्रमोशन कमेटी की बैठक हो पाने के कारण कई कर्मचारियों और अधिकारियों का प्रमोशन नहीं हो पाया और वे सेवानिवृत्त भी हो गए। सही समय पर कमेटी की बैठक होने का खामियाजा प्रमोशन के पात्र सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भुगतना पड़ा है। केबिनेट ने डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग को निर्देशित किया है कि वे सभी विभाग की प्रमोशन कमेटी के द्वारा किए गए प्रमोशन की समीक्षा करे और पात्र अधिकारी कर्मचारियों को सेवा निवृत्ति के बाद भी उनका अधिकार दिलाने प्रयास करे।