- Hindi News
- इस बार आठ दिन की होगी नवरात्रि, नौवें दिन मनाएंगे दशहरे का उत्सव
इस बार आठ दिन की होगी नवरात्रि, नौवें दिन मनाएंगे दशहरे का उत्सव
20साल में 10वीं बार ऐसी स्थिति बनी है कि जब नवरात्र आठ दिन की होगी। वहीं नौवें दिन दशहरा मनाया जाएगा। इस साल भी कुछ ऐसी ही स्थिति बनी है। कुछ पंचाग 8 दिन की नवरात्रि और नवमी का क्षय बता रहे हैं तो कुछ नवमी के साथ दशहरे का पर्व बता रहे हैं।
ज्योतिषाचार्यों-पंचागों के मुताबिक 3 अक्टूबर को दशहरा शास्त्र सम्मत है। नवरात्र 25 सितंबर को शुरू होगी। पंडित पवन चौबे के अनुसार महानवमी का क्षय है और नवरात्रि 8 दिन की है। 2 अक्टूबर को महाअष्टमी के साथ नवमी का पर्व भी मनेगा। 3 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। 1 अक्टूबर को सप्तमी सुबह 10.30 बजे खत्म होगी और इसके बाद अष्टमी लग जाएगी। वहीं पंडित सुभाष मिश्री के अनुसार 2 अक्टूबर को सुबह 8.30 बजे अष्टमी की तिथि खत्म होगी और इसके बाद महानवमी तिथि शुरू होगी तो वहीं 3 अक्टूबर को सुबह 6.30 बजे नवमी की तिथि खत्म होने से दशहरा लग जाएगा।
माता की प्रतिमा को अंतिम रूप देता कलाकार। 25 से सजेगा माता का दरबार।
(शहर के पंडितों के अनुसार)
20 साल में 10वीं बार ऐसी स्थिति
2014 : अष्टमी-नवमीएक दिन। कुछ पंचांगों ने नवमी-दशहरा एक दिन बताया।
2012:तृतीया-चतुर्थीएक ही दिन।
2010:तृतीया-चतुर्थीएक ही दिन।
2004:नवमी-दशमीएक ही दिन।
2003:द्वितीया-तृतीयाएक साथ।
1999: नवमी-दशमीएक ही दिन।
1996:नवमी-दशमीएक ही दिन।
1995:अष्टमी-नवमीएक साथ।
1994:नवमी-दशमी(दशहरा) एक ही दिन।
1993:तृतीया-चतुर्थीएक ही दिन।
{25 सितंबर : घटस्थापना।देवी नवरात्र आरंभ।
{26सितंबर : द्वितीया।
{27सितंबर : तृतीया।
{28सितंबर : चतुर्थी।
{29सितंबर : पंचमी।
{30सितंबर : षष्ठी।
{01अक्टूबर : सप्तमी।
{02अक्टूबर : महाष्टमी।
{03अक्टूबर : महानवमीऔर दशहरा।
किस साल नवरात्रि में किस दिन-कौन सी तिथि