पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फुटब्रिज शेल्टर का काम दो साल से अटका, अब जनवरी में करने का वादा

फुटब्रिज शेल्टर का काम दो साल से अटका, अब जनवरी में करने का वादा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अब तक सिर्फ बेस तैयार

तत्कालीनसांसद सरोज पांडेय ने 5 मार्च-2012 में सेकंड फुट ओवरब्रिज कम लिफ्ट प्लेटफॉर्म एक से लेकर पांच में शेल्टर (यात्री शेड) निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इसके बाद कंस्ट्रक्शन कंपनी ने बेस तैयार कर लिया और दो साल तक कोई काम नहीं हुआ। रेलवे मंडल रायपुर ने कंपनी के संचालक श्री संतवाल को काम शुरू करने दो सालों में कई बार नोटिस भी दिया है, फिर भी काम शुरू नहीं हुआ। जानकारी मिली है कि अगस्त के पहले सप्ताह में कंपनी को फिर से चेतावनी दी गई है।

एफओबी,लिफ्ट शेल्टर बनने से फायदा : स्टेशनपर केवल एक ही फुटब्रिज है जिस पर नि:शक्त बुजुर्गों को दो से लेकर पांच नंबर प्लेटफॉर्म तक जाने में दिक्कत होती है। इस ब्रिज पर रैंप नहीं है, जिससे भारी सामान को उतारने में यात्रियों को अधिक परेशानी होती है। इसी को ध्यान में रखकर दूसरे एफओबी बनाने की शुरुआत की गई। इस ब्रिज में लिफ्ट रैंप बनाना है पर दस कॉलम बेस बनाने के बाद कंपनी ने काम बंद कर दिया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार दिसंबर तक काम पूरा हो जाना था पर जैसी स्थिति है उसे देखते हुए यह संभव नहीं दिख रहा है।

खामोशरहे जनप्रतिनिधि : यात्रियोंको यह सुविधा जल्दी ही मिल जाती पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। दुर्ग स्टेशन की लंबाई के हिसाब दूसरे छोर पर एक और एफओबी जरूरी है। यही वजह है कि ज्यादातर यात्री पटरी पार करके प्लेटफॉर्म एक पर आते हैं। तत्कालीन सांसद ने इसे एक उपलब्धि के रूप में लिया। ऐसी जानकारी लगी की उन्होंने भी ध्यान देना बंद कर दिया। लोगों का कहना है कि यदि पूर्व सांसद लगातार दबाव बनाती तो काम अब तक पूरा हो जाता।

मैंने काम बंद नहीं किया है, जनवरी तक काम पूरा कर दूंगा। अभी मेरे पिता जी शांत हो गए हैं, इसलिए देर हो रही थी। ड्राइंग डिजाइन भी शॉर्टआउट हो गए हैं। सारी दिक्कत खत्म हो गई है। \\\'\\\' सुरेशसंतवाल, संचालक,निर्माण एजेंसी रायपुर

कंपनी ने काम बंद नहीं किया है, उसका अर्थ वर्क पूरा हो चुका है। फेब्रिकेशन वर्क्स भिलाई-3 में चल रहा है। पीपल पेड़ की वजह से जो बाधा हो रही है, उसका भी समाधान निकाल लिया जाएगा। काम शुरू करने नोटिस देना एक विभागीय प्रक्रिया है। निर्धारित समय पर ठेकेदार से काम पूरा करा लिया जाएगा। \\\'\\\' राजीवसक्सेना, डीआरएमरायपुर मंडल

सभी काम दो साल से बंद : एफओबीकम लिफ्ट शेल्टर पर दो करोड़ 70 लाख रुपए खर