- Hindi News
- गूगल में अपडेट नहीं दपूम रेलवे अफसरों के नाम
गूगल में अपडेट नहीं दपूम रेलवे अफसरों के नाम
दुर्ग|गूगल मेंदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के साइट पर रायपुर मंडल के अधिकारियों के नंबर तो वहीं पर पुराने अफसरों के नाम नहीं बदले गए हैं। मंगलवार तक गूगल के साइट को रायपुर रेलवे मंडल ने अपडेट नहीं किया है। वर्तमान में डीआरएम राजीव सक्सेना, एडीआरएम विवेक खरे, सीनियर डीसीएम आर सुदर्शन डीपीओ एमबी सिंह हैं। पर गूगल में इनके बदले पुराने अफसरों के नाम ही लिखे हैं। इन अफसरों को रायपुर में पहुंचे काफी दिन हो गए पर साइट को क्यों संशोधित नहीं किया गया है यह डीआरएम राजीव सक्सेना भी नहीं बता पाए। उनका कहना है कि यह काम गूगल का है।