- Hindi News
- रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर बुजुर्ग की मौत
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर बुजुर्ग की मौत
दुर्ग| रेलवेस्टेशन के प्लेटफार्म नं. 5 पर मंगलवार को दोपहर 2 बजे कांशीराम बांगड़े(50) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। कांशीराम दुर्ग अपने रिश्तेदार के यहां शंकरनगर आया था। दोपहर को उसकी नागपुर के लिए ट्रेन थी। वह प्लेटफार्म में बैठकर इंतजार कर रहा था। तभी वह अचानक गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने जब उसे देखा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना जीआरपी को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उसके जेब में एक मोबाइल मिला और 11 हजार रुपए नगद। पुलिस ने तत्काल उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन पहुंचे और शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।