- Hindi News
- दुर्ग स्टेशन की बिजली 5 घंटे रही गुल, ट्रेनों की धुलाई प्रभावित
दुर्ग स्टेशन की बिजली 5 घंटे रही गुल, ट्रेनों की धुलाई प्रभावित
रेलवेस्टेशन पर मंगलवार को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई ठप रहने से यात्रियों को परेशानी हुई। प्लेटफॉर्म का पंखा बंद रहने से यात्री गर्मी से बचने के लिए इधर-उधर घूम कर ट्रेन का इंतजार करते रहे। दूसरी तरफ पावर पंप नहीं चलने से मंगलवार को वाशिंग लाइन पर खड़ी दुर्ग से निकलने वाली ट्रेनों की धुलाई नहीं हो सकी। केवल एक ट्रेन के टॉयलेट की ही सफाई हो सकी। सफाई ठेकेदार के कर्मचारियों ने बाल्टी से पानी भरकर मेन्युअली काम किया। कर्मचारियों ने बताया कि दिन में पांच रात में दो ट्रेनों की सफाई की जाती है।
दीपावली पूर्व मेंटेनेंस करने के कारण रेलवे स्टेशन समेत संबंधित क्षेत्र की बिजली सप्लाई रोकी गई थी। इसकी जानकारी पहले ही समाचार पत्रों के माध्यम से उपभोक्ताओं को दे दी गई थी। मेंटेनेंस वर्क्स के कारण इस तरह की परेशानी होती है।\\\'\\\' एनएलपटेल, एई,सीएसईबी दुर्ग
इन ट्रेनों की होती है सफाई: सारनाथएक्सप्रेस, दुर्ग-अंबिकापुर, अमरकंटक एक्सप्रेस, साउथ बिहार, दुर्ग-पुरी, दुर्ग-विशाखापटनम, नवतनवा एक्सप्रेस की सफाई धुलाई होती है। इसके अलावा साप्ताहिक ट्रेनों की भी धुलाई होती है।
ओएचई से कनेक्टेड ही काम हुए
रेलवे स्टेशन पर ओवर हेड इक्यूपमेंट (ओएचई) से कनेक्टेड ही काम होते रहे। रिजर्वेशन काउंटर, करंट बुकिंग, टीटी के ऑनलाइन वर्क्स ओएचई से जुड़ें हैं। ओएचई से सप्लाई किसी भी स्थिति में बंद नहीं होती। ओएचई में 25 हजार वोल्ट की सप्लाई होती है। इलेक्ट्रिक इंजन इसी तार के जरिये चलते हैं जबकि प्लेटफॉर्म पर बिजली सप्लाई सीएसईबी के माध्यम से की जाती है।