पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जन धन योजना से जोड़ वेंडरों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

जन धन योजना से जोड़ वेंडरों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम ने रविवार को विवेकानंद सभागार पद्‌मनाभपुर में स्वच्छता अभियान कार्यशाला आयोजित की। इसमें वेंडरों को जन धन योजना से जोड़कर अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि महापौर डॉ. शिव कुमार तमेर ने कहा कि शहर कितना भी बड़ा हो जाए, लोगों को छोटे व्यापारियों की जरूरत हमेशा महसूस होती है। इसलिए व्यापारियों को भी अपने व्यवसाय से जुड़े क्षेत्र को साफ-सुथरा रखना चाहिए। खाने-पीने के सामान में सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इससे व्यवसाय और आय में वृद्धि होगी। दुकान में आने वाले ग्राहक का स्वास्थ्य भी सुरक्षित होगा। आयुक्त एसके सुन्दरानी ने सभी वेंडरों से उनके व्यवसाय और बैंक ऋण के साथ जनश्री बीमा योजना में बीमा कराने वालों की जानकारी ली और जो बच गए हैं, उन्हें भी योजनाओं का लाभ उठाने कहा। उन्होंने वेंडरों को स्वच्छता अभियान से जुड़ने का आव्हान किया। दुकान, ठेला खोमचा से निकलने वाला कोई भी कचरा, झिल्ली आदि नालियों या सड़क किनारे आसपास फेंके। डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने भी स्वास्थ्य और चिकित्सा पर बात रखी।

निगम शहर में छोटे व्यवसाय करने वालों की स्वच्छता, उनके खान-पान, रहन सहन के साथ उनका बीमा और उनके व्यवसाय को जन-धन योजना के अंतर्गत विस्तार कर रहा है। मौके पर सिविल सर्जन डॉ. जेपी मेश्राम, निगम स्वास्थ्य अधिकारी बीएल केशरवानी, सतीश मिश्रा, अहमद अली, राजेश कुमार, आरके जैन, एके दत्ता, जगदीश केशरवानी, इकबाल, संतोष कसार आदि उपस्थित थे।