- Hindi News
- गर्ल्स कॉलेज में हुआ शपथ ग्रहण समारोह छात्राओं के हित में काम करने का संकल्प
गर्ल्स कॉलेज में हुआ शपथ ग्रहण समारोह छात्राओं के हित में काम करने का संकल्प
प्राचार्य ने दिलाई पदाधिकारियों को शपथ
शासकीय डॉ वामन वासुदेव पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को हुआ। इस अवसर पर नवगठित छात्रसंघ के सदस्यों ने छात्रहित और कॉलेज के चहुंमुखी विकास करने का संकल्प लिया। अनामिका शर्मा अध्यक्ष, रिया मिलोलिया उपाध्यक्ष, सुरभि साहू सचिव, मेघा सुकतेल सहसचिव चुनी गईं। इनके अलावा 32 कक्षाओं के प्रतिनिधियों का भी चयन हुआ है। शपथ प्राचार्य डॉ दीपक कारकून ने दिलाई। शपथ लेने के बाद अध्यक्ष अनामिका शर्मा ने महाविद्यालय के चहुंमुखी विकास और छात्राओं के हित में कार्य करने की बात कही। प्राचार्य ने कहा कि हम सभी प्राध्यापकगण छात्राओं को हरसंभव सहायता करने कटिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि प्राध्यापकों की ओर से मिनी माता बालिका समृद्धि समिति का गठन किया गया है। ताकि आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को सहयोग मिल सके। समारोह में डॉ डीसी अग्रवाल, डॉ आरती गुप्ता, डॉ अनुजा चौहान आदि उपस्थित थे। संचालन डॉ ऋचा ठाकुर और आभार प्रदर्शन डॉ आरके तिवारी ने किया।
समारोह में छात्रसंघ के सभी पदाधिकारियों ने ली शपथ।