- Hindi News
- विधायक ने अफसरों से पूछा शहर में कहां है सड़क
विधायक ने अफसरों से पूछा - शहर में कहां है सड़क
खराब सड़कों की हालत देखकर विधायक अरूण वोरा ने नाराजगी जताई। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से पूछा शहर में सड़क नाम की कोई चीज है कि नहीं।
विधायक ने आज पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता एसएस मांझी, सहायक अभियंता एसडी जोद्दार और उपयंत्री आसिफ हसन आदि को साथ लेकर शहर का भ्रमण कराया। उन्होंने अधिकारियों से सवाल किया कि आप लोग बताए कि शहर में सड़क नाम की कोई चीज है या नहीं। अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि शीघ्र ही सड़कों का डामरीकरण किया जाएगा। अधिकारियों के जवाब से असंतुष्ट विधायक ने कहा कब तक बन जाएगी, इसकी तारीख बताएं। इस पर अधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त किया कि 16 अक्टूबर के बाद सभी सड़कों का डामरीकरण शुरू कर दिया जाएगा। विधायक ने कहा कि मरम्मत का काम आज ही शुरू किया जाए। इसके बाद अधिकारियों ने तत्काल चंडी मंदिर नयापारा चौक से बघेरा रोड का मरम्मत शुरू की।
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पोटिया कला वार्ड के छात्रों ने विधायक का घेराव कर उनसे जर्जर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की थी। छात्रों ने बताया कि सड़क के खराब होने के कारण उन्हें स्कूल आने में परेशानी होती है। इसके चलते वे अक्सर सड़क में गिर जाते है और उनकी ड्रेस और किताबें खराब हो जाती है।
विधायक निधि से दी 10 लाख की स्वीकृति
विधायकने छात्रों के अनुरोध पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पोटिया कला के भवन का निरीक्षण किया और जर्जर हो चुके भवन और बरामदे में टाइल्स लगवाने तत्काल 10 लाख रुपए विधायक निधि से स्वीकृत किए। मौके पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरएन वर्मा, संभागीय प्रवक्ता देवकुमार जंघेल, नेता प्रतिपक्ष राजेश शर्मा, पार्षद संजय कोहले, बसंत खिलाड़ी, शहर प्रवक्ता प्रकाश गीते आदि उपस्थित थे।
चंडी मंदिर नयापारा चौक पर खराब सड़कों का किया अवलोकन।
वोरा के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी अफसरों ने शुरू की सड़क मरम्मत
निरीक्षण किया