पचरीपारा में बदबूदार पानी की शिकायत
दुर्ग. पचरीपारावार्ड के रहवासी पिछले दो महीनों से बदबूदार और गंदे पानी पी रहे हैं। इसकी वजह निगम के नलों से रहा गंदा पानी है।
वार्ड के निवासी और अधिवक्ता विनोद कुमार साहू ने बताया कि उन्होंने अपने घर में निगम का नल कनेक्शन ले रखा है। यही उनके परिवार के लिए पानी का एकमात्र सहारा है। लेकिन विगत दो महीनों से नल में गंदा और बदबूदार पानी रहा है। 45 मिनट चलने वाले नल में शुरू के आधे घंटे तक मटमैला पानी आता है। जिससे नाली की दुर्गंध आती है। इसे लगता है जैसे पाइपलाइन किसी सैप्टिक टैंक से जुड़ गई हो। उसके बाद ही साफ पानी मिल पाता है। इसके चलते बहुत कम पानी में ही दिन भर गुजारा करना पड़ रहा है।