पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा : पिछली हार भूलें और निगम चुनाव जीतने कार्यकर्ताओं को नसीहत

भाजपा : पिछली हार भूलें और निगम चुनाव जीतने कार्यकर्ताओं को नसीहत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग. नगरनिगम चुनाव को लेकर शहर मंडल भाजपा की बैठक मुख्य कार्यालय में शनिवार को हुई। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे लोकसभा विधानसभा चुनाव की हार को भूल जाएं। नगर निगम चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत लगा दें। यही वजह है कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता, वार्ड प्रभारी, पार्षद पूर्व पार्षद आदि को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे छूटे हुए वोटरों के नाम सूची में जोड़ें। नाम जोड़ने या हटाने की अंतिम तारीख 22 सितंबर है।

वोटरसूची के बहाने प्रारंभिक प्रचार: नेताओंका मानना है कि वोटर सूची के नाम पर अभी से वोटरों के बीच कार्यकर्ता पहुंच जाएंगे। इससे पार्टी की स्थिति का अनुमान भी हो जाएगा। मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष थानूराम साहू, मंडल अध्यक्ष महावीर लोढ़ा, दिनेश देवांगन, संतोष सोनी, शारदा गुप्ता आदि मौजूद थे।