पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस : जिसे मिलेगी टिकट, उसे जिताएंगे

कांग्रेस : जिसे मिलेगी टिकट, उसे जिताएंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर जिला महिला कांग्रेस की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि पार्टी जिसे भी महापौर पद के लिए टिकट देती है, उसके लिए एकजुटता से काम किया जाएगा। बैठक में वोटर लिस्ट में वोटरों का नाम जुड़वाने एवं सदस्य बनाने पर भी जोर दिया गया। शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष आरएन वर्मा विधायक अरुण वोरा विशेष रूप से मौजूद थे। विधायक ने कहा कि हर महिला कार्यकर्ता को महापौर का चुनाव लड़ने का हक है। सभी का आवेदन हाईकमान तक पूरी पारदर्शिता से भेजा भी जाएगा। हाईकमान जिसका भी चयन करती है उसके बाद हर कार्यकर्ता को प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए जुट जाना है।

पार्टी की बैठक में 1 जनवरी को 18 साल की उम्र हो चुके युवाओं के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने कहा गया। बैठक में लोकसभा विधानसभा चुनाव में जीत का उत्साह भी दिखा तथा हर हाल में कांग्रेस का महापौर बनाने का संकल्प लिया गया।

ऐसी चर्चा है कि महापौर की सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित होने के कारण इसी वर्ग की महिला को मौका दिया जाएगा पर इस पर कोई नीतिगत फैसला नहीं लिया गया है।

महिला कांग्रेस की बैठक में सभी सदस्यों ने लिया संकल्प।