पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऐश्वर्या रंजन को नृत्य मणि पुरस्कार से सम्मानित

ऐश्वर्या रंजन को नृत्य मणि पुरस्कार से सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग. नगरकी नृत्यांगना ऐश्वर्या रंजन राष्ट्रीय नृत्य मणि पुरस्कार से सम्मानित हुई हैं। उन्हें यह पुरस्कार कटक ओडिशा में हुए अंतरराष्ट्रीय थिएटर फेस्टिवल में दिया गया। वे डीपीएस दुर्ग में दसवीं की छात्रा हैं। आठ सालों से उपासना तिवारी से कथक का प्रशिक्षण ले रही हैं। ऐश्वर्या ने बिरजू महाराज और किशन मोहन महाराज से भी विशेष प्रशिक्षण लिया है। वे शास्त्रीय नृत्य के अलावा लैटिन डांस में भी गोल्ड मेडलिस्ट है। उन्हें पहले भी नृत्य श्री, गोपी कृष्ण, नृत्य सृजन जैसे पुरस्कार मिल चुके हैं।