पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना टोटी के नलों से लेते हैं पानी

बिना टोटी के नलों से लेते हैं पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(स्वास्थ्य अमले ने घर-घर जाकर लिया ब्लड सैंपल। )
दुर्ग। डेंगू और मलेरिया के मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण शनिवार को नगर निगम और जिला स्वास्थ्य विभाग ने पोटिया वार्ड के कुंदरा पारा में सफाई अभियान चलाया। स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। इस दौरान 102 लोगों के खून का सेम्पल लेकर डेंगू और मलेरिया मरीजों की पहचान की गई। बुखार, सर्दी मौसमी बीमारी केे 70 लोगों की जांच कर उन्हें दवाइयां दी गई।
आयुक्त एसके सुन्दरानी एवं विधायक अरुण वोरा ने क्षेत्र का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पानी की निकासी व्यवस्था ठीक करने, लार्वा खत्म करने, नियमित कचरा और मलबा का उठाव करने आदि के निर्देश निगम कर्मियों और किवार के अधिकारियों को दिए। नालियों, गड्ढों, खाली प्लॉट आदि में जमा पानी में जला ऑयल दवाई का छिड़काव करने की समझाइश दी गई।

आयुक्त सुन्दरानी और सीएमएचओ डॉ प्रशांत श्रीवास्तव ने कुंदरापारा का भ्रमण कर सफाई ठीक करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद सुबह से निगम, स्वास्थ्य विभाग किवार के कर्मचारी पहुंच गए और सफाई की। आयुक्त ने नालियों की सफाई और कचरा उठाने की पूरी जानकारी ली। लोगों ने विधायक से नालियों की सफाई नहीं होने की शिकायत की। अभियान के तहत मुख्यमंत्री शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम बस्ती में घूम कर बीमार लोगों की जानकारी ली। मौके पर ही उनके खून का सेम्पल लेकर किट से डेंगू और मलेरिया की जांच की।
मौके पर नेता प्रतिपक्ष राजेश शर्मा, पार्षद आरएन वर्मा, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक जसवीर सिंह भुवाल, कांग्रेस नेता प्रकाश गीते, डॉ केके मसीह, डॉ शैलेन्द्र पाण्डेय, किवार के ऑपरेशन मैनेजर चंद्रवीर सिंह आदि उपस्थित थे।

इस दौरान पाया गया कि कुंदरा पारा के सभी गलियों में बिना टोटियों के नलों से पानी बेकार बह रहा है। आयुक्त ने लोगों को समझाइश दी कि नलों टोटियां लगाएं। निगम की ओर से सभी के घरों में भागीरथी नल जल योजना के तहत नल कनेक्शन दिये जाएंगे। इसके लिए आवेदन फॉर्म भरें। जल्द शिविर लगाकर नल कनेक्शन दिए जाएंगे।
शनिवार को लगाया गया स्वास्थ्य शिविर, 102 लोगों का ब्लड सेंपल लिया गया, बुखार, सर्दी अन्य मौसमी बीमारियों के पीड़ितों को बांटी गई दवाइयां। आयुक्त विधायक ने सफाई का किया निरीक्षण।
नालियों की सफाई, नुक्कड़ों से उठाया कचरा ।