पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निकाय चुनाव में कांग्रेस को जीताने का लिया संकल्प

निकाय चुनाव में कांग्रेस को जीताने का लिया संकल्प

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाकांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर एवं ग्रामीण की बैठक बुधवार को कांग्रेस भवन हुई। नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में सदस्यता अभियान को तेज करने एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण पर चर्चा हुई। बैठक में विधायक अरुण वोरा, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरएन वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष हेमन्त बंजारे एवं दुर्ग जिला के नगरीय निकाय प्रभारी गंगा पोटाई एवं प्रभारी सचिव तुकाराम साहू मौजूद थे

बैठक में महिलाओं ने महापौर प्रत्याशी के लिए दावेदारी भी पेश की। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरएन वर्मा ने निकाय चुनाव को महत्वपूर्ण बताया। साथ ही मिलजुल कर कार्य करने पर जोर दिया। विधायक वोरा ने कहा कि 15 साल से विधायक,सांसद और महापौर होने का खामियाजा शहर ने भुगता है। दुर्ग में कांग्रेस के सांसद और विधायक निर्वाचित हो पाए हैं। अब निकाय चुनाव में कांग्रेस का महापौर और पार्षदों की टीम बनाकर भाजपा का सफाया करना है। चुनावी प्रभारी गंगा पोटाई एवं प्रदेश सचिव तुकाराम साहू ने कहा कि महिला नेत्रियों उत्साह देखने में रहा है उससे यह निश्चित है निकाय चुनाव में कांग्रेस की ही जीत होगी। इसके लिए सभी को जी-जान से आज से ही जुट जाना है। वार्डों में सदस्यता अभियान चलाना होगा। उन्होंने कहा कि दावेदारों के आवेदन और बायोडाटा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित समिति और हाईकमान तक पहुंचा दिया जाएगा। जिस पर निर्णय पार्टी हाईकमान ही लेगी। आभार प्रदर्शन अध्यक्ष हेमन्त बंजारे ने किया। सभा में पूर्व विधायक भजन सिंग निरंकारी, प्रतिमा चन्द्राकर, रामकली यादव, डॉ अर्चना चौहान,नीलू ठाकुर,र|ा नारमदेव, भगवती ठाकुर, सोनम नारायणी, रंजना गुप्ता, शकुंनतला, चन्दा देवी शर्मा आदि मौजूद थे।

कांग्रेस भवन में हुई बैठक में मौजूद कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता।