पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विजय नगर में सूने घर से जेवर पार

विजय नगर में सूने घर से जेवर पार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग|विजय नगरमें बुधवार को दिनदाहड़े सूने घर से अज्ञात चाेरों ने जेवर पार कर दिए। पुलिस ने चोरी हुए जेवरों की कीमत 40 हजार रुपए आंकी है। आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि सुकालूराम साहू बुधवार को सुबह घर में ताला जड़कर ड्यूटी में गया था। शाम पांच बजे जब घर लौटा तो दरवाजे का ताला और आलमारी का लॉकर टूटा हुआ मिला। आसपास के लोगों से पूछा तो किसी को इसके बारे में पता ही नहीं चला। पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पड़ताल की। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।